प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला मुख्यालय स्थित विवेक-विहार मुहल्ला रहिवासी स्व. रामप्रकाश महतो की धर्म पत्नी सेवानिवृत्त शिक्षिका गायत्री कुमारी का मुहल्ला स्थित अपने आवास पर 22 दिसंबर की संध्या निधन हो गया। लगभग 70 वर्षिया सेवानिवृत्त शिक्षिका गायत्री कुमारी ने अंतिम सांस ली।
उनकी मृत्यु की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में उन्हें जाननेवाले मृतक के अंतिम दर्शनार्थ पहुंचने लगे। भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ऐपवा नेत्री बंदना सिंह, सेवानिवृत्त बैंक कर्मी प्रवीण कुमार, विश्वनाथ राम, सेवानिवृत्त रेलकर्मी पवन महतो, प्रो. शशिभूषण कुमार शशि, शिक्षक अरूण कुमार, उमेश कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक वीरेंद्र प्रसाद सिंह, कपिल देव महतो, राम सकल सिंह निराला, अधिवक्ता राजेन्द्र महतो आदि ने मृतक के प्रति शोक-श्रद्धांजलि देते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया। मृतका के पुत्र सिकंदर कुमार ने उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बेगुसराय जिला के हद में बछबाड़ा स्थित जहांपुर में 23 दिसंबर को किये जाने की जानकारी दी है।
![]()













Leave a Reply