Advertisement

शीतलहर को देखते हुए वैशाली जिले के कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय 26 तक बंद

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिले में लगातार बढ़ रहे ठंड के प्रकोप की वजह से जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया है।

जिला पदाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को आगामी 26 दिसंबर तक बंद रखने का निर्देश दिया है।  हालांकि कक्षा 8 से ऊपर की पढ़ाई सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक उचित सावधानियों के साथ जारी रहेगी। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र केवल दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक खुलेंगे, ताकि बच्चों को गर्म पका भोजन दिया जा सके।

वैसे 22 दिसंबर को वैशाली जिले में 3 दिनों के बाद सूरज की हाल की किरणें दिखाई दी, जिससे दिन में ठंड से रहिवासियों को कुछ राहत मिली। लेकिन शाम होते-होते ठंडक बढ़ गई है और अनुमान है कि वैशाली जिले में अभी शीतलहर का प्रकोप और चार-पांच दिनों तक रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *