राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बोकारो थर्मल स्थित भाटिया एथलेटिक्स अकादमी की ओर से हांगकांग से ब्रोंज मेडल लेकर भारत लौटी अकादमी की छात्रा रेशमा कुमारी को उपहार स्वरूप एक स्कूटी प्रदान किया गया।
भाटिया एथलेटिक्स अकादमी के मुख्य संरक्षक प्रशांत अरोरा ने 21 दिसंबर को बताया कि हांगकांग जाने से पूर्व छात्रा रेशमा को स्कूटी देने का वादा किया गया था, जिसे ब्रोंज मेडल लेकर लौटने के बाद पूरा करते हुए उपहार में स्कूटी प्रदान किया गया।
अरोड़ा ने कहा कि मैने बच्ची को वादा किया था कि जब वह पदक लेकर भारत लौटेगी तो उसे एक स्कूटी कॉलेज आने जाने के लिए उपहार में दिया जाएगा। जिसे पूरा करते हुए उन्होंने छात्रा रेशमा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
![]()













Leave a Reply