Advertisement

ईपीए के पत्रकारों की मदद में कूदे शाह

मुश्ताक खान/ मुंबई। घाटकोपर पूर्व के विधायक पराग शाह (Parag Shah) ने ईस्टर्न प्रेस एसोसिएशन (Eastern Press Association) के पत्रकारों के कुशल कार्यों को देखते हुए मदद के लिए आगे आये हैं। भाजपा विधायक शाह द्वारा कोविड-19 (COVID-19) के मद्देनजर जीवन आवश्यक वस्तुओं का एक खेप भेजा है। इसे देखते हुए दूसरे समाजसेवक भी मदद के लिए आगे आ रहे है। इनमे अनिल बच्चू भाई चौहान (Anil Bacchubhai Chauhan) भी हैं। इन समाजसेवकों की खूब चर्चा हो रही है।

गौरतलब है की ईपीए के अध्यक्ष मनोज चंदेलिया, पत्रकार संतोष पांडेय व शिवा देवनाथ के प्रयास से घाटकोपर पूर्व के विधायक पराग शाह, अरहम युवा सेवा ग्रुप व समाज सेवक सुशील गुप्ता द्वारा करीब 70 पत्रकारों में जीवन आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। घाटकोपर के सिंधू वाडी से सुशील गुप्ता व पत्रकार संतोष पांडेय ने खाद्य वस्तुओं को पत्रकारों तक पहुचाया। सुशील ने बताया की पूरा देश आज कोरोना जैसे घातक महामारी से त्रस्त है। केंद्र सरकार व राज्य सरकार अपने अपने स्तर पर जनता के लिए हर संभव मदद कर रही है।

उसे देखते हुए हमने भी मुंबई के पत्रकारों के लिये कुछ करने का प्रयास किया है। क्योंकि पत्रकार अपनी जान हथेली पर रख कर शहर व उपनगरों की गल्ली गल्ली की खबरों का संकलन करते हैं। यहां कोई जाति धर्म न देख अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहै हैं। उनकी मदद करना हमारी जिम्मेदारी है बल्कि हमारा कर्तव्य भी है। इसीलिए हमने विधायक पराग शाह को बोल कर पत्रकारों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। जिसे पत्रकार भाइयो ने स्वयं स्फूर्ति स्वीकार किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *