Advertisement

विमला फाउंडेशन ने बांटे 150 कीट खाद्य सामग्री

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। भारत सरकार द्वारा लॉकडाउन का पालन करते हुए वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) की विभिषिका को देखते हुए 28 अप्रैल को जारंगडीह में विमला फाउंडेशन के संयोजक राजकुमार मंडल के सौजन्य से 150 गरीब असहाय लोगों तक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

जारंगडीह मे विमला फाउंडेशन (Vimla Foundation, Jarangdih) के द्वारा किया गया खाद्य सामग्री वितरण कार्य भाजपा कार्यालय के समीप जारंगडीह, मांझी टोला, बाबू क्वार्टर,16 नंबर, रीवर साइड, मनसा नगर के असहाय जरूरतमंद रहिवासियों को खाद सामग्री दिया गया। जबकि असनापानी में जाकर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री दिया गया। इस नेक कार्य में मुख्य रूप से राजकुमार मंडल, पंचायत समिति सदस्य गौतम राम, अध्यक्ष विनोद लाल महतो, रेखा दुबे, बसंत साह, भीम नारायण मंडल आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *