संवाददाता/ तेनुघाट। अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो नीतीश कुमार सिंह एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एससी झा के सँयुक्त नेतृत्व में तेनुघाट जेल (Tenughat Jail) का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल में सुरक्षा का जायजा लिया गया। साथ ही बंदियों को दिए जाने वाले भोजन का भी जायजा लिया। इसके साथ जेल की समुचित व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।
इस दौरान कोविड-19 (COVID-19) की जानकारियां के बारे में बंदियों को बताएं और इससे कैसे बचना चाहिए इसकी विस्तृत जानकारीया दी। अनुमंडल पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि उनकी बेरमो अनुमंडल में पद ग्रहण के बाद वह पूरे क्षेत्र का जायजा कर रहे हैं इसी कड़ी में जेल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जेल अधीक्षक छवि बाला बारला, जेलर देवनाथ राम सहित अन्य सशस्त्र पुलिस बल मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply