Advertisement

झारखंड के बहादुर और सच्चे सपूत हैं दुर्गा उरांव-बिट्टू सिंह

एस.पी.सक्सेना/ रांची (झारखंड)। झारखंड (Jharkhand) का सच्चा और बहादुर वीर सपूत हैं झारखंड अगेंस्ट करप्शन (Jharkhand Against Corruption) के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा उरांव। जिसने अबतक दर्जनों भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है। उक्त बातें झारखंड अगेंस्ट करप्शन के रांची जिला अध्यक्ष बिट्टू सिंह तथा जिला सचिव निलेश सिंह ने बीते 23 अप्रैल की संध्या जगत प्रहरी से विशेष बातचीत में कही।

जिलाध्यक्ष व् सचिव ने कहा कि झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा उरांव ने न्यायालयों में पीआईएल दायर कर अबतक दर्जनों भ्रष्टाचारियों को बेनकाब कर सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है। उन्होंने बताया कि उरांव के भ्रष्टाचारियों के खिलाफ संघर्ष का ही परिणाम है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधू कोड़ा समेत सात मंत्रीयों को अपने पद का दुरूपयोग कर अवैध तरीके से अकूत धन इकट्ठा करने के खिलाफ न्यायालय से सजा मिली है।

यही नहीं बल्कि हाल ही में राज्य के पूर्व मंत्री एनोस एक्का को अपने पद पर रहते हुए अवैध तरीके से 15 करोड़ 50 लाख से अधिक की संपत्ति रखने के आरोप में न्यायालय द्वारा सात साल की सजा सुनाई है। यह जीत हमारे केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा उरांव की हीं नहीं बल्कि झारखंड अगेंस्ट करप्शन की भी जीत है। भविष्य में भी झारखंड अगेंस्ट करप्शन भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *