Advertisement

कोरोना वारियर्स व् उनके परिवारजनों को मिले सम्मान-अजय सिंह

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। संकट की घड़ी में सच्चे देशभक्त की तरह अडिग रहकर वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) से लड़नेवाले चिकित्सा जगत में कार्यरत डाॅक्टर, नर्स, सफाई कर्मी व् पुलिस के कर्मयोगी जवानों को हम सभी हमेशा याद करते रहेंगे।

ये सभी वास्तविक अर्थों में कोरोना वारियर्स कहलाने के हकदार हैं। उक्त बातें मजदूर नेता, डायमंड क्लब कथारा (Diamond Club Kathara) के संरक्षक व् कथारा चार नंबर मंदिर समिति के सचिव अजय कुमार सिंह ने 24 अप्रैल को कथारा चार नंबर दुर्गा मंडप के निकट आयोजित गोष्ठी में कही।

यहां मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान हालात में जो देश के सामने गुजर रहा है। जहां सेवा भाव से डॉक्टर,नर्स,सफाई कर्मचारी, पुलिस व् प्रशासनिक पदाधिकारी, मीडिया कर्मियों तथा समाजसेवियों के द्वारा सेवा भाव के साथ साथ यथासंभव हर तरह का सहयोग प्रदान किया जा रहा है। वहीं कोरोणा जैसी वैश्विक महामारी से लड़ते-लड़ते हमारे देश के पुलिस के जवान,डॉक्टर,नर्स अपनी सेवा देते हुए शहीद हुए यह देश और समाज के प्रति उनके प्रेम को प्रमाणित करता है।

वक्ताओं ने कहा कि यह सहज मौत नहीं बल्कि ये सभी शहीद हुए हैं। वक्ताओं ने सरकार से मांग की है कि ऐसे योद्धाओं उनके परिजनों के उच्च शिक्षा, जीवन यापन, सरकारी आवास तथा शहीद को मिलने वाला उचित मुआवजा के साथ-साथ आश्रित को नौकरी का प्रावधान किया जाए।

मौके पर मृत आत्मा की शांति के लिए मंदिर समिति ने 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में मंदिर कमेटी के सचिव व् डायमंड क्लब के संरक्षक अजय कुमार सिंह, पुरोहित गुप्तेश्वर पांडेय, कमल कांत सिंह, भरत मेहता, विनोद कुमार, जयप्रकाश सिंह, अशोक कुमार, भोला साव, प्रमोद यादव, धनेश्वर यादव, शंकर मेहता सहित अन्य गणमान्य शामिल थे.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *