धनंजय प्रताप सिंह/ गोपालगंज (बिहार)। मीरगंज (Mirganj) शहर के सबसे पुरानी धार्मिक संस्थाओं में शामिल मां दुर्गा सेवा समिति (Maa Durga Sewa Samiti) द्वारा कोविड -19 (COVID-19)लॉक डाउन में जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने का कार्य कर रही है। समिति निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत सामग्री दे रही है। मध्यम निम्न वर्गीय असहाय गरीब परिवारों के बीच राशन वितरण करने के इस कार्य की काफी प्रशंसा हो रही है।
लम्बे लॉकडाउन के वजह से निम्न मध्यम वर्ग के लोगों तथा बिना राशन कार्ड वाले लोगों की आर्थिक स्थिति खराब होने के बाद ऐसे परिवारों की हालत दयनीय हो चली है। ऐसे में मां दुर्गा सेवा समिति संस्था के सदस्यों ने ऐसे लोगों को मदद करने का फैसला किया है।
समिति के सदस्यों ने यह बात उठायी कि समाज के सबसे निम्न तबकों को सरकारी और अन्य संस्थाओं से राहत और राशन दोनों मिल रहा है। लेकिन निम्न मध्यवर्गीय नागरिक संकोच बस किसी से कुछ कह नहीं पा रहे है और सरकार के द्वारा भी उनको कोई मदद नहीं मिल पा रही है। ऐसे में इन लोगों की भी सख्त मदद की दरकार है। क्योंकि उनकी जमा पूंजी लंबे लॉक डाउन की वजह से खत्म हो चली है।
250 लोगों को अब तक दी गई राहत सामग्री :
मां दुर्गा सेवा समिति राहत देने की मुहिम में जुट गई है। अब तक समिति ने 250 परिवारों को राहत का पैकेट वितरित किया है जिसमें 10 किलो आटा, 5 किलो चावल, 2 किलो आलू, 500 ग्राम दाल सहित कुछ नगद राशि भी शामिल है। राशन के पैकेट को श्री मां दुर्गा सेवा समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न वार्डो एवं आसपास के क्षेत्रों में लोगों के घरों पर बगैर तामझाम के पहुंचाया जा रहा है।
संस्था बीमार और नि:शक्त जरूरतमंदों के बीच नि:शुल्क दवा भी उपलब्ध करा रही है। समिति ऐसे लोगों को उनके आत्मसम्मान को बिना ठेस पहुंचाए व बिना फोटो खिंचाए राहत सामग्री दे रही है। समिति में ढाई दर्जन ऐसे सक्रिय सदस्य है जो दिन रात लगे है वह भी सेवा भाव से समिति के प्रयास की चारों ओर प्रशंसा हो रही है|
![]()












Leave a Reply