प्रधानमंत्री के अभियान से जुड़ा चमुंडा ज्वेल्स
मुश्ताक खान/ मुंबई। रविवार 5 अप्रैल की रात 9 बजे से कुल 9 मिनट तक मुंबई गोरेगांव स्थित चमुंडा ज्वेल्स नामक सोसाइटी के सदस्यो ने रंग बिरंगे बल्ब से करोना गो-करोना गो की झांकी बनाई थी। इसे देखने वालो की भीड़ उमड़ पड़ी। सरकार के साथ कोविड -19 (करोना वायरस) की जंग में देशवासियो के साथ-साथ चमुंडा ज्वेल्स के सदस्य भी कूद पड़े हैं।
इसका अंत कब तक होगा, कहना मुश्किल है। सरकार के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने वालों ने बड़ी तैयारियो के साथ कुछ नया पेश करने की कोशिश की। इनमें गोरेगाव पश्चिम के चमुंडा ज्वेल्स सोसाइटी (Chamunda Jewels Society, Goregaon (W) के सदस्य भी शामिल है। इस सोसायटी के सदस्यो ने रंग बिरंगे बल्ब से करोना गो-करोना गो की झांकी बनाई थी। सोसाइटी के अध्यक्ष रत्न जैन, सचिव निकेश साह और सक्रिय सदस्यों में रिंकू जैन आदि हैं।
![]()












Leave a Reply