Advertisement

झारखंड में अबतक कोरोनावायरस के दो पाॅजिटिव

एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) के हिंदपीढ़ी के बाद हजारीबाग में दूसरा कोरोना (Coronavirus) पॉजिटिव मरीज मिला है। इसकी पुष्टि रिम्स (RIMS) ने 2 अप्रैल को कर दी है। वहीं राज्य के अन्य जिलों से शासन द्वारा कइयों को चिन्हित कर आवश्यक सावधानी बरती जा रही है। जानकारी के अनुसार कोरोना पीड़ित युवक शादी समारोह में शामिल होकर कोलकाता से वापस हजारीबाग लौटा था। इससे पहले बीते 31 मार्च को कोरोना महामारी ने झारखंड में इंट्री मारी थी।

राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में मलेशिया से आई युवती का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया था। बताया जाता है कि हजारीबाग में मिला संक्रमित युवक कोलकाता से पैदल चल कर हजारीबाग पहुंचा।कोरोना पीड़ित मरीज अभी हजारीबाग में ही है। उसका सैंपल जांच के लिए रांची के रिम्स में भेजा गया था। जहां जांच के बाद उक्त मरीज का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है। शासन उसे क्वारंटाइन कर आइसोलेशन सेंटर भेजने की तैयारी में लगी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *