Advertisement

5 रुपए के लिए रिक्शा ड्राइवर की हत्या

संवाददाता/ मुंबई। बोरिवली में एक हृदय विदारक वारदात सामने आयी है। 5 रुपए के लिए रिक्शा चालक की हत्या कर दी गयी। वह पेट्रोल पंप पर सीएनजी (CNG)भराने गया था। कस्तुरबा पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। नालासोपारा (प.) के ओम श्रीराम को.ऑपरेटिव सोसायटी में संतोष यादव के पिता रामदुलार यादव (68) रिक्शा चला कर परिवार का गुजर-बसर कर रहे थे। मंगलवार की शाम 5 बजे वह बोरिवली (पूर्व) मागाठाणे पुलिस चौकी के पास पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर सीएनजी भराने के लिए गए। उन्होंने रिक्शा में सीएनजी भराया और पेट्रोल पंप के कर्मचारी को पैसे दिया। पेट्रोल पंप के कर्मचारी को 5 रुपए और देना था।

उनके पास 5 रुपए का छुट्टा नहीं था। उन्होंने 50 रुपए कर्मचारी को दिए। कर्मचारी उनसे 5 रुपए छुट्टा देने का जिद्द करने लगा। इस बात को लेकर उनका कर्मचारी से झगड़ा हो गया। इस बीच पेट्रोल पंप के 4 से 5 कर्मचारी वहां आ गए। कर्मचारियों ने रामदुलार के साथ बुरी तरह से मारपीट की. रामदुलार को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामदुलार के बेटे संतोष ने कस्तुरबा पुलिस स्टेशन में पिता की हत्या किए जाने की शिकायत दर्ज करवायी। पुलिस की जांच में पेट्रोल पंप से सीसीटीवी हाथ लगा, जिसमें कर्मचारी रिक्शा चालक रामदुलार के साथ मारपीट कर रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर हत्या के मामले में पेट्रोल पंप के 5 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *