अनुष्ठान में पुत्री ने भी निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। मुंबई फिल्म नगरी कलाकारों के श्रद्धेय गुरुमा करिश्मा शेट्टी ने एक विशेष और दुर्लभ शिव अनुष्ठान कर भक्तिमय वातारण में 300 किलो ताज़ी सब्जियों को अर्पण किया।
बताया जाता है कि गुरुमा द्वारा यह अनुष्ठान एक श्रद्धालु के लिए किया गया, जिन्हें मानसिक शांति, उपचार और दिव्य सहायता की खोज हैं। इसमें तांत्रिक विधियाँ, मंत्रोच्चार, हवन और सात्त्विक दान का सुंदर संगम देखने को मिला।
बताया जाता है कि दिव्य अनुष्ठान को लेकर धनिया, पालक, मेथी, पत्ता गोभी और अन्य हरी सब्जियों को एक बड़े ढ़ेर के रूप में सजाया गया। जो समृद्धि, कर्मिक शुद्धि, बाधाओं के निवारण और भावनात्मक स्थिरता का प्रतीक था। कई स्तरों वाले बड़े पीतल के दीप स्तंभ की रोशनी ने पूरे वातावरण को अत्यंत सात्त्विक बना दिया।
उक्त अनुष्ठान का सबसे भावुक दृश्य गुरुमां की 10 वर्षीया पुत्री की उपस्थिति से देखने को मिला। वह पूरे समय अपनी मां के साथ बैठी रही और अर्पण में सहायता करती रही। वह इस छोटी सी उम्र में ही साधना, सेवा, ध्यान और आध्यात्मिक अनुशासन के मूल सिद्धांत सीखती रही। उपस्थित जनों ने इसे अगली पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से जोड़ने का सुंदर उदाहरण बताया।
यह पूरा अनुष्ठान एक श्रद्धालु के लिए व्यक्तिगत आध्यात्मिक उपाय था। जिसका उद्देश्य नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना, आर्थिक स्थिरता बढ़ाना, मानसिक स्पष्टता लाना और दिव्य संरक्षण प्राप्त करना था। गुरुमां करिश्मा, जो अपनी साधनाओं और उच्च-तरंग वाले मंत्रों के लिए प्रसिद्ध हैं। आधुनिक युग में भी प्राचीन परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के लिए जानी जाती हैं।
![]()













Leave a Reply