Advertisement

मुंबई में करॉना के संदिग्धों को मिली छुट्टी

संवाददाता/ मुंबई। करॉना वायरस (Corona virus) की आशंका को लेकर मुंबई में भर्ती सभी लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हालांकि राज्य में अब भी कुछ लोगों को अहतियातन अस्पताल में रखा गया है।

मनपा में स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को दो लोगों को कस्तूरबा अस्पताल से छुट्टी मिली। इन्हें हाल ही में भर्ती किया गया था। लेकिन जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना वायरस को लेकर राज्यभर में 17 लोगों को भर्ती किया गया था।

इनमें से 12 लोगों को छुट्टी मिल गई है। बता दें कि रविवार को केरल में एक और करॉना वायरस का पुष्ट मामला सामने आया। चीन में इस बीमारी की चपेट में तकरीबन 13 हजार लोग हैं, जबकि 300 से अधिक लोगों की जान भी जा चुकी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *