Advertisement

आरसीएफ पुलिस के फंदे में गैंगरेप के आरोपी

आरसीएफ पुलिस के फंदे में दो बलात्कारी

संवाददाता/ मुंबई। आरसीएफ पुलिस (RCF Police) की हद में गैंगरेप का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने महज दो दिनों के अंदर बलात्कारियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। दरअसल वाशीनाका (Vashinaka) के सहयाद्रीनगर में करीब दस बजे रात को अकेले घर जा रही 15 वर्षीय नाबालिग युवती को दो युवकों ने जबरन पकड़ कर अंधेरे में ले गए और दोनों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरसीएफ पुलिस की हद में सहयाद्रीनगर झोपड़पट्टी है। घनी आबादी वाला यह इलाका बीएआरसी (BARC) की पहाड़ियों से सटा हुआ है। यहां करीब दस बजे रात को अकेले घर जा रही करीब 15 वर्षीय नाबालिग युवती को दो युवकों ने जबरन पकड़ कर अंधेरे में ले गए और दोनों ने उसके साथ अपना मुंह काला किया। इस घटना के बाद दोनों दरिंदे वहां से फरार हो गए। उनके जाने के काफी देर बाद नाबालिग पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और आप बीती अपने परिजनों को बताया।

इसके बाद उसके परिजनों ने उसे लेकर आरसीएफ पुलिस स्टेशन पहुंच कर इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरसीएफ पुलिस के एसीपी श्रीकांत देसाई, सीनियर पीआई सोपन निगोठ ने अपने खबरियों को अलर्ट कर दिया। वहीं क्राइम पीआई जितेंद्र सोनावणे और पीएआई खंडू तांबे ने दोनों बलात्कारियों को सहयाद्रीनगर से ही गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में सनी रमेश पाटील (26) और भागीरत किशन जेठे (22) है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ 376 (जे), 376 (डी) पोस्कों के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले की जांच पीआई सोनावणे कर रहे हैं। रविवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *