संवाददाता/ मुंबई। मुंबई के मानखुर्द (Mankhurd) इलाके में कल रात बुधवार को एक फुट ओवरब्रिज के गिरने से दो लोगों घायल हुए हैं। विदित हो कि मुंबई में फुट ओवरब्रिज के गिरने की यह पहली खबर नहीं है। खबरों के अनुसार कल रात को मानखुर्द इलाके का यह फुट ओवरब्रिज अचानक ही जमीन पर धराशायी हो गया। पुलिस भी खबर लिखे जाने तक मौके पर पहुँच गयी थी और घायल असताल में भर्ती करा दिए गयें हैं।
हालाँकि जिस वक़्त ये ब्रिज गिरा उस समय इसके नीचे वाहनों का जमावड़ा था, जिसके चलते जान-माल को कम शांति हुई है। ख़बरों के अनुसार एक ट्रक और दो छोटी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई है। ब्रिज के क्षतिग्रस्त हिस्से को कटर से काटकर ट्रक से अलग किया जा रहा है। मौके पर मदद के लिए क्रेन भी पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस की जांच चल रही है जो पुल की खामियों की पतासाजी कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक किसी ठेकेदार या अन्य किसी की गिरफ्तारी फ़िलहाल नहीं हुई है।
![]()












Leave a Reply