Advertisement

आज की शाम लिट्टी- चोखा के नाम

कुर्ला में मिलेंगे पुलिस, पत्रकार, पॉलिटिकल और प्रोसिक्यूटर

मुश्ताक खान/ मुंबई। पूर्वी उपनगर के पत्रकारों द्वारा लिट्टी -चोखा पार्टी का भव्य आयोजन कुर्ला पूर्व के ईस्ट प्वाइंट कंपाउंड (East Point Compound Kurla East) में किया गया है। इस पार्टी में बड़ी संख्या में देश की आर्थिक राजधानी महानगर मुंबई व उप नगरों के पुलिस, पत्रकार, पॉलिटिकल और प्रोसिक्यूटर शामिल होंगे। पत्रकारों द्वारा पिछले नव वर्षो से लगातार लिट्टी -चोखा पार्टी (Litti Chokha Party) का आयोजन किया जाता है, इस बार दसवां साल है।

खबर के मुताबिक ठंड के मौसम में उत्तर भारत में खाने का जब जिक्र आता है तो सबसे पहले लिट्टी-चोखा की बात कही जाती है। दरअसल बिहार के प्रसिद्ध पकवानों में लिट्टी चोखा की गिनती है। इसे बिहार में साल के 365 दिन यानी पूरे साल पसंद किया जाता है। लिट्टी चोखा की कई विशेषताएं हैं, इस पकवान का सबसे अधिक लुत्फ गंगा के दोनों छोरों पर बसे लोग ही लेते हैं। लगभग 15 से 20 खाद्य वास्तुओं के मिश्रण से तैयार किये जाने वाला लिट्टी चोखा अब देश के दूसरे राज्यों में भी शौक से खाया जाने लगा है।

बहरहाल हर साल की तरह इस बार भी गुरूवार की सुबह करीब 10 बजे से ही लिट्टी-चोखा पार्टी की चर्चा उपनगर सहित मुंबई व राज्य के अन्य शहरों में मेसेज और व्हाट्सप्प पर फैसले लगी, जो अब लगभग देश के सभी राज्यों में फैल चुकी है।

लिट्टी चोखा पार्टी व्यवस्था की कमान आनंद पांडे और सैय्यद एजाज (बब्लू) ने संभाल रखी है। इन दोनों पत्रकारों के नेतृत्व में मनोज कुलकर्णी, दयाशंकर पांडे, समीर कुर्णुक, मनोज दूबे, अनुभव भागवत, एजाज खान, पंकज गुप्ता, विनोद निषाद, विजय कुमार, दिनेश कुमार, लतीफ शेख, श्रीकांत निषाद, दिनेश कुमार, संतोष पांडे आदि मिल कर बेहतर पकवानों में जुटे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *