मुश्ताक खान/ मुंबई। भारतीय कामगार यूनियन (Bhartiya Kamgar Union) का 23वां स्थापना दिवस बुधवार की शाम चेंबूर स्थित मारोली चर्च के अपार्टमेंट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर यूनियन के सदस्यों के बीच अध्यक्ष उल्हास म्हात्रे (Ulhas Mhatre) ने केक काटा। हर्ष के मौके पर यूनियन के उपाध्यक्ष दीपक गायकवाड, महासचिव शंदेश म्हात्रे, सचिव अनिल पवार, सुभाष किखले आदि गणमान्य उपस्थित थे।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य के लगभग सभी जिलों में कार्यरत महिला एवं पुरूष कामगारों की विभिन्न समस्याओं को सुलझाने के लिए भारतीय कामगार यूनियन की स्थापना उल्हास म्हात्रे ने करीब 23 साल पहले की थी। मौजूदा समय में इस युनियन में 18 से 20 हजार महिला एवं पुरूष कामगार, बतौर सदस्य हैं। जो इस यूनियन के बैनर तले सरकारी एवं निजी संस्थानों में कार्यरत हैं। भारतीय कामगार यूनियन द्वारा जारी एडवाईजरी के अनुरूप कार्य करने वाले कामगारों की हर संभव सहायता की जाती है।
यूनियन का 23 स्थापना दिवस के मौके पर संस्थापक अध्यक्ष उल्हास म्हात्रे ने कहा की हम किसी भी राजनैतिक दल के लिए काम नहीं करते। हमारी संस्था स्वतंत्र रूप से अपने सदस्यों के लिए काम करती है। इस संस्था में घरों में काम करने वाली बाई से लेकर सरकारी एवं गैरसरकारी निजी कंपनियों में काम करने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा की आने वाले दिनों में यूनियन का और भी विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर सुनील काले, श्रीमती उर्मिला म्हात्रे, दयानंद गोडले, वृषाली म्हात्रे और सुनील घाविसावे आदि मौजूद थे।
1,086 total views, 1 views today