राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट में कार्यरत सप्लाई मजदुरो द्वारा घोषित टूल डाउन हड़ताल 30 अक्टूबर को उप महाप्रबंधक कार्यालय में हुए वार्ता के बाद समाप्त कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सप्लाई मजदूरों ने 30 अक्टूबर को बोकारो थर्मल प्लांट में कार्य का बहिष्कार आंदोलन शुरू किया, परन्तु उप महाप्रबंधक प्रशासन कालीचरण शर्मा द्वारा वार्ता की पेशकश के अनुरोध पर आंदोलन लगभग एक घंटा में ही समाप्त कर दिया गया। वार्ता में उप महाप्रबंधक ने मोर्चा प्रतिनिधियों के मांगो को डीवीसी मुख्यालय कोलकाता के वरीय अधिकारियों को अवगत करवाने एवं समस्याओं का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
मजदूरों के मुख्य मांगो में स्थायी कर्मचारियों के समान बिजली के प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड में परिवर्तित करने, स्थायी कर्मचारियों के समान बिजली भत्ता देने, बिजली बिल को मासिक वेतन से कटौती करने, स्मार्ट मीटर का अवैध एवं विवादित बिल को निरस्त करने, स्थायी कर्मचारियों के समान मूल वेतन के आधार पर इंसेंटिव देने आदि मांगे शामिल हैं।
वार्ता में मुख्य रूप से डीवीसी ठेका मजदूर संघ के संजय कुमार, युनाइटेड कॉन्ट्रैक्टर वर्क्स युनियन के नवीन कुमार पाठक, असीम तिवारी, हिन्द मजदूर किसान यूनियन के नागेश्वर महंतो, सरजू ठाकुर, झारखंड श्रमिक संघ के गणेश राम, रीतलाल महतो, जहरू उरांव, विष्णु गोस्वामी, असंगठित मजदूर मोर्चा के रघुवर सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply