Advertisement

बीएसएल में ठेका मजदूर का हाथ कलाई से कटा, अपोलो रेफर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में 30 अक्टूबर की सुबह हुए एक हादसे में ठेका मजदूर का दाहिना हाथ कलाई से पूरी तरह कट गया, जबकि बायां हाथ भी बुरी तरह जख्मी हो गया।

बताया जाता है कि हादसा बीएसएल के ब्लास्ट फर्नेस-4 क्षेत्र में हुआ, जब 45 वर्षीय कॉन्ट्रैक्ट वर्कर देवाशीष राय मडगन में मिट्टी डालने का कार्य कर रहे थे। इस दौरान मशीन में फंस जाने से उनका दाहिना हाथ कट गया और बाएं हाथ की कई उंगलियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

घटना के बाद कार्यस्थल पर उपस्थित सहकर्मी मजदूरों ने तुरंत उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि देवाशीष राय एचएन रिफ्रैक्टरी वर्क्स में अनस्किल्ड वर्कर के रूप में कार्यरत थे और ठेका प्रणाली के तहत बीएसएल में कार्य कर रहे थे।

हादसे के बाद मजदूरों में आक्रोश और चिंता है। श्रमिक संगठनों ने ठेका मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रबंधन से जवाबदेही तय करने की मांग की है। वहीं बीएसएल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। घायल मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *