राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में 30 अक्टूबर को डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट सम्मेलन कक्ष में सेमिनार का आयोजन किया गया।सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रामकृष्ण मिशन आश्रम मोरहाबादी रांची के स्वामी भवेशानंद जी महाराज का स्वागत उपहार एवं अंगवस्त्र देकर किया गया।
इस अवसर पर स्वामी भवेशानंद महाराज ने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि हमें अपने जीवन को यथा संभव सरलता, ईमानदारी एवं सादगी के साथ जीना चाहिए। घूसखोरी व कमिशन खोरी से दूर रहना चाहिए, क्योंकि भ्रष्टाचार से कमाया गया रुपया घर परिवार में अशांति लाता है।
वही डीवीसी सतर्कता विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक महबूबूल हक ने सेमिनार के विषय सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। डीवीसी बोकारो थर्मल के उप महाप्रबंधक प्रशासन कालीचरण शर्मा, उप महाप्रबंधक अखिलेन्दु सिंह, प्रबंधक चंचला कुमारी, डीएवी स्कूल कथारा के प्राचार्य डॉ गुलाम नबी खान तथा केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल की शिक्षिका दिव्या सरोज ने विषय पर अपने अपने विचार व्यक्त किए।

उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान परियोजना के वरिष्ठ महाप्रबंधक (ओएंडएम) मधुकर श्रीवास्तव तथा महाप्रबंधक राजेश विश्वास द्वारा संजीवनी वृक्ष भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर किया गया। अंत में वरिष्ठ महाप्रबंधक श्रीवास्तव एवं महाप्रबंधक विश्वास ने विषय पर अपने विचार साझा किए तथा संयुक्त रूप से स्वामी जी महाराज को मोमेंटो एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।
सेमिनार में उपरोक्त के अलावा उप महाप्रबंधक सोमेन मंडल, अजय केस, नरेश मुरास्कर, अखिलेन्दु सिंह, अबुजर सिवली सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। उपमहाप्रबंधक (प्रशासन) कालीचरण शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इसे सफल बनाने में शाहिद इकराम, दीनानाथ शर्मा आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
![]()













Leave a Reply