Advertisement

पेटरवार-तेनुघाट मार्ग पर जेबरा के समीप ऑटो पलटा, चार घायल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार-तेनुघाट मार्ग पर 30 अक्टूबर को जेबरा के समीप एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार चार यात्री घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

बताया जाता है कि उक्त ऑटो गोमिया से पेटरवार की ओर आ रही थी। इसी दौरान जेबरा के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ जाने से वाहन सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में मुखिया टोला की 42 वर्षिया फुलबन्दी देवी के हाथ और सीने में चोटें आई है, वहीं ओसाम जाराडीह रहिवासी 65 वर्षीय महेश करमाली के सिर में गंभीर चोट लगी है। इसके अलावा 60 वर्षिया पदमा देवी एवं 22 वर्षिया सोनी देवी को हल्की चोटें आई हैं।

ऑटो दुर्घटना के बाद स्थानीय रहिवासियों की मदद से सभी घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुँचाया गया। जहां डॉ रिंकु आदर्शि द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल फुलबन्दी देवी व् महेश करमाली को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पेटरवार थाना पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *