Advertisement

पेटरवार के लीला-जानकी स्कूल जर्जर सड़क पर बच्चों को लाने जा रहा टोटो पलटा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के रघुनाथपुरम स्थित लीला-जानकी स्कूल रोड इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो गया है। वर्षा होने से मार्ग तालाब में तब्दील हो जाती है। इस कारण इस मार्ग पर स्कूल के बच्चे बराबर गिरते रहते हैं। मोटरसाइकिल, टोटो और टेंपो का पलटना आम हो गया है।

जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर को उक्त मार्ग पर हुए जलजमाव के कारण एक टोटो लीला-जानकी पब्लिक स्कूल से बच्चे को लाने जा रहा था कि सड़क पर पानी जमा होने के कारण अंदाज नहीं मिल पाया, जिसके कारण टोटो पलट गया। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मालूम हो कि, जल-जमाव के कारण इस सड़क पर रात के अंधेरे में राहगीरों का चलना दूभर हो गया है।

सड़क के बीचोंबीच कई गड्डे हो गये हैं, जहां काफी पानी जमा हो गया है।जिससे रहिवासियों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जनप्रतिनिधियों से सड़क मरम्मत को लेकर कई बार शिकायत की गयी, लेकिन कोई लाभ नहीं। सभी अगले चुनाव तक के लिए कुंभकर्णी निद्रा में सोये हैं।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *