प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। सतर्कता जागरूकता सप्ताह को लेकर बीते 29 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के केंद्रीय अस्पताल ढोरी द्वारा ढ़ोरी स्थित मिडिल स्कूल में स्वास्थ्य जांच सह चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।
बताया जाता है कि शिविर में अस्पताल के चिकित्सक डाॅ शुभेन्दु सिंह ने क्रमवार 200 छात्र – छात्राओं की जांच व इलाज किया। टीम में फर्माशिस्ट चंद्रकांत प्रसाद व् अस्पताल कर्मियों ने छात्रों के बीच जरूरी दवा का वितरण किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय मिश्रा, टीचर अजीत कुमार सिंह, संजय कुमार आकाश, संतोष कुमार, मनीष अग्रवाल, नर्स प्रीती कुमारी, स्टेलीन आदि ने सहयोग किया।
![]()













Leave a Reply