प्रबंधन शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को लेकर सुरक्षित उत्पादन करें-डीएमएस
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के करगली स्थित आफिसर्स क्लब में 30 अक्टूबर को त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता कोडरमा रिजन के डीएमएस (माइनिंग) एन पी देवरी और संचालन एरिया सेफ्टी प्रबंधक भविष्य भारती ने किया।
बैठक मे डीएमएस तेजावत नरेश, सेन्ट्रल जोन से आए डीडीएमएस इलेक्ट्रिकल पलानी मलाल, डीडीएमएस मेकेनिकल राजेश चौधरी, डीडीएमएस आर एस पाटिल, सीसीएल मुख्यालय रांची से आए आईएसओ जीएम पी के भल्ला व आर के चौधरी, क्षेत्र के महाप्रबंधक चितरंजन कुमार और एरिया सेफ्टी समिति सदस्यो ने दीप प्रज्जवलन कर बैठक की शुरूआत की। कोल इंडिया कॉरपोरेट गीत के पश्चात क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी भविष्य भारती ने स्वागत भाषण दिया, साथ ही उन्होंने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन और परिपालन की समीक्षा की गई। एरिया सेफ्टी बोर्ड सदस्यों ने खनन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के परियोजनाओं में ड्राइवर, फोरमैन, माइनिंग सरदार और ओवरमैन की कमी है। इसके बावजूद यहां दुर्घटना की दर काफी कम है। यह सतर्कता का ही परिणाम है। इसे बरकरार रखने की जरुरत है।

कहा गया कि खान में सुरक्षा के लिए कामगारों को लगातार जानकारी दी जाए। अस्पताल मे एंबूलेंस, दवा, खदानों में सुरक्षा, घर में सुरक्षा, रास्ते में सुरक्षा सहित हाईवाल की समस्या का निदान करने, प्रत्येक परियोजना में हॉल रोड बनाने, खदानो, सड़क और कॉलोनियो मे पर्याप्त लाइटिंग व्यवस्था करने, पेयजल और प्रदूषण से निजात की व्यवस्था दुरुस्त करने सहित कार्य के दौरान मोबाइल के जगह वॉकी टॉकी का उपयोग आदि मांगें विस्तार पूर्वक रखी गयी।
इस अवसर पर डीएमएस एन पी देवरी ने खान सुरक्षा निदेशालय (डीजीएमएस) द्वारा निर्धारित खान सुरक्षा नियमों के क्रियान्वयन और परिपालन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रबंधन शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को लेकर सुरक्षित उत्पादन करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को नजरअंदाज कर कोयला उत्पादन कामगार की मौत का कारण बन सकता है।
प्रबंधन सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए ही कोल उत्पादन करे, ताकि कोई भी कामगार मौत का शिकार न हो। कहा कि प्रबंधन सीसीएल कर्मी सहित आसपास रहने वालो को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराए। क्षेत्र के महाप्रबंधक चितरंजन कुमार ने डायरेक्टर माईन्स सेफ्टी को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए ही कोयला उत्पादन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बैठक में सुरक्षा को लेकर जो सुझाव सामने आए हैं, उन पर अमल करते हुए शून्य दुर्घटना के लक्ष्य के साथ सुरक्षित उत्पादन करते हुए लक्ष्य प्राप्ति का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फंड की कमी नही है। ईएंडएम विभाग दो साल तक लगे स्ट्रीट लाइट का देखरेख करे। सिविल विभाग द्वारा जो कार्य हो रहे है उसमे क्वालिटी और क्वांटीटी पर ध्यान दी जाए।
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्र के भू-राजस्व पदाधिकारी शंकर झा ने किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक सह क्षेत्राधिकारी विद्युत एवं यांत्रिक जयशंकर प्रसाद, क्षेत्राधिकारी मानव संसाधन विनय रंजन टुडू, एएफएम ज्ञानेंदु चौबे, कारो पीओ सुधीर कुमार सिंहा, एरिया सेल ऑफिसर वी. एन. पांडेय, एसओ एमएम अरहान अंसारी, एसओ सिविल सतीश कुमार सिन्हा, स्टाफ ऑफिसर उत्खनन मनोज कुमार, एककेओसीपी प्रभारी पीओ सुमेधा नंदन, बोकारो कोलियरी आदि।
प्रभारी पीओ बी सी शुक्ला, डाॅ अनुग्रह अंकित, सेफ्टी ऑफिसर संजय कुमार सिह, प्रबंधक एचआर पी एन सिंह सहित क्षेत्रीय सेफ्टी कमिटी सदस्य डीपी मौर्या, उत्कर्ष बक्शी, आभाष चंद गांगुली, ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, सुशील सिंह, मनोज पासवान, विनय कुमार पाठक, सुरेश प्रसाद शर्मा, पंकज महतो, आउटसोर्सिंग कंपनी बीकेबी से सुरेश रजक, डीसीसीपीएल के पूजेश कुमार सिंह, एसयूपीएल से नामित जैन आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply