सब्जी को इमरजेंसी सेवा में शामिल कर वाहन पकड़ने पर रोक लगे-सुरेंद्र प्रसाद सिंह
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार में होनेवाले विधानसभा चुनाव किसानों के लिए बर्बादी का सबब बन गया है। सब्जी वाहन पकड़ाने के भय से व्यापारी नहीं पहुंच रहे हैं। जिसके कारण समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर सब्जी मंडी में कीमत औंधे मुंह धराम हो गया है। इससे किसान बर्बाद हो रहे हैं।
क्षेत्र के किसानों की शिकायत पर 30 अक्टूबर को अखिल भारतीय किसान महासभा के मनोज कुमार सिंह, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, सुबोध कुमार ने भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मोतीपुर सब्जी मंडी में व्यापारी, किसान एवं गद्दीदार से बातचीत की। माले नेता सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश, झारखंड, पटना आदि जगहों के व्यापारी सब्जी खरीदने मोतीपुर मंडी आते हैं।
चुनाव के कारण बिहार के छपरा, भागलपुर आदि जगहों पर सब्जी वाहन पकड़ाने से व्यापारियों में हड़कंप है। वे मोतीपुर मंडी आना बंद कर दिए हैं। परिणाम स्वरूप सब्जी की कीमत में काफी गिरावट दर्ज की गई है। बताया कि मोतीपुर मंडी में फूल गोभी 10-12 रूपये प्रति किलो, बंध गोभी 10-12 रूपये किलो, बैंगन 15 रूपये किलो, मूली 10-15 रूपये किलो, पटल (परवल) 20 रूपये किलो, धनिया पत्ता 50 रूपये किलो, मिर्ची 50 रूपये किलो, कद्दू 10 रूपये प्रति पीस की दर से ब्रिक्री किया जा रहा है।
बाबजूद इसके अधिकतर किसानों की सब्जी मंडी में पड़ी रह गई।भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने सब्जी को इमरजेंसी सेवा में शामिल कर सब्जी ढुलाई वाहन को चुनाव कार्य हेतु पकड़ने पर रोक लगाने की मांग की है।
![]()













Leave a Reply