Advertisement

स्टील वर्कर्स यूनियन ने दी गुवा अयस्क खान के नए मुख्य महाप्रबंधक को बधाई

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) गुवा के सदस्य एवं पदाधिकारियों ने सेल गुवा अयस्क खान के नव पदस्थापित मुख्य महाप्रबंधक चंद्र भूषण कुमार को पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर यूनियन ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और उनके कार्यकाल में गुवा अयस्क खान के समग्र विकास की उम्मीद जताई। यूनियन पदाधिकारियों ने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, नई क्वार्टर व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, सड़कों और स्ट्रीट लाइटों की समस्या, सभी विभागों में कर्मियों की कमी, पदोन्नति और क्लस्टर चेंज जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

मौके पर मुख्य महाप्रबंधक चंद्र भूषण कुमार ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि लौह अयस्क खान और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव और उचित कदम उठाए जाएंगे। मौके पर यूनियन अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, जोनल सचिव तूफान घोष, ब्रांच सचिव चंद्र कुमार शर्मा, राजेश नायक, राजेश दास, महेश बरला, बिनोद सिंह, विजय बहादुर, आनंद पूर्ति, गोविंदा पान, रितेश, राजेश, संजय यादव, राजकीरण समेत अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *