प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार में महिला ने छठ घाट में नाबालिग बच्ची को मिठाई खाने को दी। इसके बाद उसे दरिंदो के हवाले कर दी। फिर तीनों दरिंदों ने नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तीनों युवक समेत महिला को जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार छठ घाट से बीते 27 अक्टूबर की शाम नाबालिग बच्ची अचानक गायब हो गई थी। खोजबीन में झाड़ी में बेहोशी की हालत में वह मिली। आरोपी महिला ने नाबालिग को प्रसाद में नशीली दवा डालकर खिला दी। बेहोशी की हालत में तीनों आरोपियों ने बारी-बारी उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। कसमार थाना क्षेत्र में हवस के दरिंदो ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया है।
एक नाबालिग बच्ची के साथ तीन युवकों ने मिलकर सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पेटरवार थाना क्षेत्र के दारिद पंचायत खुंटाहारा रहिवासी 28 वर्षीय सफीक अंसारी,19 वर्षीय रंजीत तुरी एवं 18 वर्षीय राहुल कुमार तुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं इस घटना की मास्टरमाइंड महिला बरईकला पंचायत रहिवासी कुसुम देवी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दिया।

नाबालिग बच्ची की मां लक्ष्मी देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 27 अक्टूबर की शाम छठ महापर्व के पहले अर्ध्य में उसकी 14 वर्षीय पुत्री अचानक घर से गायब हो गई। पता चला कि उसकी पुत्री बरईकला में स्थित बरईपोखर छठ घाट गांव की उक्त महिला के साथ गई है। घाट पहुंचने पर पता चला की उक्त महिला ने उसकी पुत्री को तीन युवकों के साथ बाईक में घुमाने के बहाने कहीं ले गया है।
देर शाम जब उसकी पुत्री घर लौटी तो पता चला कि उसकी पुत्री के साथ तीन आरोपियों ने सामुहिक दुष्कर्म किया है।
दुष्कर्म पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी नाबालिग बच्ची को तीनों युवकों ने अपनी बाईक में बैठाकर शाम सात बजे ओरमो-दांतु सड़क से अंदर कुलागूजु के सुनसान जगह में ले जाकर जबरदस्ती बारी-बारी सामुहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसे फिर गाडी में बैठाकर गांव छोड़ दिया।
जब उसकी पुत्री घर पहुंची तो रोते हुए सारी घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी महिला ने उसे प्रसाद में नशीली दवा डालकर दिया था। जिसे खाने के बाद उसे बेचेनी होने लगी तो सभी आरोपियों ने बाईक में बैठाकर ले जाकर उसके साथ घटना को अंजाम दिया। गिरफ्तार सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। सभी आरोपी पेटरवार थाना क्षेत्र के दारिद पंचायत के खुटाहारा रहिवासी हैं।
इस संबंध में बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने 29 अक्टूबर को प्रेस वार्ता कर दुष्कर्म की घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कसमार थाना क्षेत्र के बरईकला पंचायत की नाबालिग बच्ची के साथ तीन युवकों ने सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।

बताया कि उनके निर्देश पर एसडीपीओ बेरमो वशिष्ट नारायण सिंह के नेतृत्व में जांच टीम गठित किया गया था। टीम में जरीडीह अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा कसमार थाना प्रभारी भजनलाल महतो ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक ने किया चंदनकियारी थाना का निरीक्षण
एक अन्य जानकारी के अनुसार बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने 29 अक्टूबर को जिला के हद में चंदनकियारी थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार एवं विभिन्न अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उन्होंने कार्य में पारदर्शिता, अनुशासन और संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसपी सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने तथा गश्ती व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply