कोसिया भराये लागल…जोड़े -जोड़े फलवा…से निहाल मिश्रा ने बांधा समा
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के शारदा कालोनी मे छठ पर्व के अवसर पर बीते 28 अक्टूबर को भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। भक्ति जागरण में उपस्थित श्रद्धालू भक्ति गीतों पर जमकर झूमें।
जानकारी के अनुसार भक्ति जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ आरसीएमयू ढ़ोरी के अध्यक्ष साघु बाउरी और मकोली ओपी प्रभारी संजय सिंह ने किया। इस अवसर पर साघु बाउरी ने सभी छठव्रतियों व श्रद्धालुओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व आस्था, शुद्धता और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है।
भक्ति जागरण में देवरिया यूपी के सुप्रसिद्ध गायिका सुनीता सिंह, स्नेहा, ज्योति आदि ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उन्होंने कोसिया भराये लागल…, जोड़े-जोड़े फलवा… और जय छठी मैया… जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं जितेन कुमार ने केरवा के पात पर… और मोर भंगिया के मनाये दा… जैसे गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के आयोजक चांदनी म्यूजिकल ग्रूप राहुल भगत, विवेक दिगार, रवि विश्वकर्मा, रंजीत हरि, देशो साहू, भोला भारती आदि का सराहनीय योगदान रहा।
![]()













Leave a Reply