Advertisement

मुख्यमंत्री से लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

सीएम को अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन में मुख्य अतिथि शामिल होने हेतु आमंत्रण

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के मुख्यमंत्री (सीएम) हेमंत सोरेन से राजधानी रांची के कांके रोड मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में 29 अक्टूबर को लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल सदस्यों ने अवगत कराया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोहराय कुनामी (कार्तिक पुर्णीमा) के अवसर पर बोकारो जिला के हद में टीटीपीएस ललपनिया स्थित लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ में अगले माह तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

बताया गया कि आगामी 3, 4 एवं 5 नवंबर को अन्तर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन-2025 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने मुख्यमंत्री सोरेन को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के अध्यक्ष बबुली सोरेन, सचिव लोबिन मुर्मू सहित मिथिलेश किस्कू, मांझी बाबा जमशेदपुर बिंदे सोरेन, सुरेन्द्र टुडू, बुधन सोरेन, सुखराम बेसरा, मेघराज मुर्मू, संतोष हेंब्रम एवं अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *