Advertisement

सुभाष नगर में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के सुभाष नगर स्थित कारो छठ तालाब में इस वर्ष छठ पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

जानकारी के अनुसार नेशनल स्पॉटिंग क्लब सुभाष नगर के अथक प्रयासों से पूरे आयोजन को भव्य रूप दिया गया। तालाब की सुंदर सजावट, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता की विशेष तैयारी की गई थी। इस अवसर पर भक्तों ने बीते 27 अक्टूबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं द्वारा पारंपरिक गीतों की गूंज और ढोल-मंजीरे की थाप से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

आयोजन में क्लब के सदस्यों के साथ स्थानीय रहिवासिओं की सक्रिय भागीदारी रही। क्लब के सक्रिय सदस्य में अशोक कुमार, बाबू सेठ, गौतम कुमार गुप्ता, जय बहादुर, संजय चक्रवर्ती, रिंकू चक्रवर्ती, सरोज, बंटी विश्वकर्मा, शरण सिंह राणा, छोटे सिंह, अरुण राम, आशीष एक्का और बिट्टू सिंह का योगदान काफी सराहनीय रहा। कमेटी के तरफ से सुबह शाम चाय की व्यवस्था की गयी थी।
दूसरे दिन 28 अक्टूबर को दोपहर 1बजे से खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। कमिटी की व्यवस्था को देखते हुए छट घाट में आए श्रद्धालूगण काफी खुश थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *