Advertisement

उर्मिला पेट्रोल पम्प में खड़ी दो ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरा में कैद

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कथारा स्थित उर्मिला पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी दो ट्रैक्टरों का बैटरी अज्ञात चोरों ने चोरी कर चलते बने। घटना बीते 27 अक्टूबर की रात्रि की है। घटना की लिखित शिकायत आवेदन ट्रेक्टर मालिक मंटू यादव एवं मनोज कुमार ने 28 अक्टूबर को बोकारो थर्मल थाना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

बताया जाता है कि पेट्रोल पम्प में लगे सीसीटीवी कैमरा भी पुलिस को उपलब्ध करवाया गया है, जिसमें चोर को बैटरी लेकर जाते देखा गया है। पीड़ित ट्रेक्टर मालिक मनोज कुमार ने बताया कि रात्रि में दोनों ट्रेक्टर पम्प परिसर में ही खड़ी कर अपने घर बेड़ियां बस्ती सोने चले गए। इसी बीच चोरों ने लगभग 30 हजार रुपए लागत के दोनों बैटरी खोल कर एवं कार में लोड कर फरार हो गए। जो सीसीटीवी में दिख रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *