Advertisement

छठ पर्व पर अर्पिता महिला मंडल द्वारा नारियल वितरण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। लगातार 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद 28 अक्टूबर की सुबह छठ घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ अर्पित करने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ का समापन हो गया।

छठ पर्व के अवसर पर बीते 27 अक्टूबर की संध्या अर्पिता महिला मंडल द्वारा बोकारो जिला के हद में करगली क्षेत्र में महिला समिति द्वारा नारियल का वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार अर्पिता महिला मंडल महिला समिति द्वारा छठ पर्व के अवसर पर छठ व्रतीयों के बीच 111 नारियलों का वितरण किया गया। साथ ही सूर्य मंदिर निर्माण हेतु 3100 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक चितरंजन कुमार ने भी उपस्थित होकर सभी को छठ व्रत की शुभकामनाएं दी तथा नारियल बांटे। इसके अलावा भविष्य में सहयोग का भी आश्वासन समिति द्वारा दिया गया।
नारियल वितरण कार्यक्रम में महिला समिति अध्यक्षा श्वेता कुमारी, कुमारी रेणु, कुमारी कांता, लीला, रेखा, मधु आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *