Advertisement

सोनपुर में उदयीमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ संपन्न

गंगा- नारायणी व् मही नदी घाटों पर व्रतियों ने लगायी आस्था की डुबकी

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में हरिहरक्षेत्र सोनपुर में चार दिवसीय लोक पर्व छठ के चौथे दिन 28 अक्टूबर की प्रातःकालीन बेला में उदयीमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हो गया।

इस दौरान छठ गीतों से गांव से लेकर शहर तक गुंजायमान रहा।विधानसभा चुनाव पर छठ व्रत के प्रति आस्था भारी पड़ा। परिणाम यह कि प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने भी आस्था की चादर ओढ ली और भगवान सूर्य और माता छठी की पूजा में अपने आपको समर्पित कर दिया।

जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर को नारायणी नदी किनारे बैजलपुर जड़भरत मुनि घाट, सोनपुर में सवाईच घाट, पुल घाट, माधो बाबू स्मृति घाट पर संगत ग्रैंड के ज्ञानेन्द्र सिंह टुनटुन एवं उनके परिवार की ओर से छठ व्रतियों के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी।भारत वंदना घाट, विजय घाट, कष्टहरिया घाट, श्रीलक्ष्मी नारायण कांच मंदिर घाट, निषाद घाट, काली घाट, धनुष कुटी काली घाट एवं सबलपुर में जगन्नाथ घाट सहित नारायणी नदी के कच्चे -पक्के घाटों पर भी व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। सभी घाट रोशनी में नहा रहे थे। पहलेजा घाट पर भी भक्ति भाव से व्रतियों ने भगवान भास्कर का अर्घ्य दिया।

इसके अलावा जिला के हद में सबलपुर में गंगा नदी किनारे कुमार घाट, पछियारी टोला स्कूल के निकट बने कच्चे घाटों पर भी व्रतियों ने छठ व्रत का अनुष्ठान पूरा किया। गंगा -गंडक संगम स्थल के गांव सबलपुर के सबलपुर नया बाजार, कुमार घाट एवं सबलपुर हस्ती टोला जगन्नाथ घाट पर छठ मईया की प्रतिमा की स्थापना की गई थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *