Advertisement

एसपी ने पुलिस लाइन स्थित छठ घाट का किया निरीक्षण

साफ – सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह ने 26 अक्टूबर को पुलिस लाइन स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण क्रम में द्वय पदाधिकारियों ने घाट की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान डीसी – एसपी ने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा घेरा, बैरिकेडिंग एवं सफाई कार्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

निरीक्षण के उपरांत डीसी एवं एसपी ने पुलिस लाइन परिसर में प्रस्तावित विकास योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में मल्टीपरपज हॉल, ड्रेनेज सिस्टम, शौचालय निर्माण तथा अन्य बुनियादी ढांचागत सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों को निर्देश दिया। मौके पर डीसी – एसपी ने कहा कि छठ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *