Advertisement

106 दिन बाद जेल से बाहर आए चिदंबरम

साभार/ नई दिल्ली। INX Media मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम (P. Chidambaram) को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी। करीब 106 दिन तक जेल में रहने के बाद चिदंबरम बुधवार को ही तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। जेल से बाहर आने के बाद चिदंबरम और उनके बेटे कार्ती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने उनके निवास दस जनपथ पहुंचे। चिदंबरम ने जेल से बाहर आकर मीडिया से बातचीत नहीं की हालांकि इतना ज़रूर कहा कि वे जमानत पर बाहर आकर खुश हैं और कल प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

चिदंबरम को जमानत मिलने के बाद उनके बेटे और लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम ने टिप्पणी की। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कार्ति ने कहा- पी चिदंबरम गुरुवार को 11 बजे संसद पहुंचेंगे। कार्ति ने कहा, ‘मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि मेरे पिता को जमानत मिली। वह घर लौट आएंगे।’ उन्होंने कहा कि पी चिदंबरम को राजनीति की वजह से फंसाया गया था। 2007 का मामला 2017 में दर्ज हो रहा है। कार्ति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जो भी कहना है कहे हम कोर्ट में जवाब देंगे।

उन्होंने कहा कि चिदंबरम कल 11 बजे संसद आएंगे। कार्ति ने दावा किया, ‘चिदंबरम से उनकी बात हो चुकी है और वह संसद पहुंचेंगे।’ माना जा रहा है कि तिहाड़ से चिदंबरम की वापसी पर कांग्रेस उनका ग्रैंड वेलकम करने की तैयारी कर रही है।

21 अगस्त को हुए थे गिरफ्तार
अदालत ने पूर्व वित्त मंत्री को जमानत देने से इनकार करने संबंधी दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला निरस्त कर दिया। अदालत ने कहा कि वह न तो गवाहों को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे और न ही सबूतों से छेड़छाड़ करेंगे। चिदंबरम को पहली बार आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था। इस मामले में उन्हें शीर्ष अदालत ने 22 अक्टूबर को जमानत दे दी थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *