अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। लोकतंत्र का पर्व मनाना है 6 नवंबर को मतदान करने जरूर जाना है, पहले करें मतदान, फिर करें जलपान सहित कई नारों के साथ सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका और सहायिकाओं ने 7 अक्टूबर को घर- घर जाकर जागरूकता अभियान चलाते हुए आगामी 6 नवंबर को चुनाव में मतदान करने की अपील की।
बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही जिला के हद में सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में भी आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुका है। जिला दंडाधिकारी के स्तर से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत सोनपुर सहित पूरे जिला में निषेधाज्ञा लागू की गई है। सभी दलों को आदर्श आचार संहिता के सभी प्रभावी प्रावधानों का दृढ़ता से अनुपालन करने को कहा गया है। चुनाव को लेकर जुलूस व रैली के आयोजन, लाउडस्पीकर के उपयोग आदि के लिए सभी आवश्यक अनुमति प्राप्त करना होगा। चुनाव प्रचार कार्यालय खोलने, वाहनों के उपयोग आदि को लेकर भी आवश्यक अनुमति प्राप्त करनी होगी।
![]()













Leave a Reply