प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। डीएमएफटी एवं रियल स्कॉलर सोसाइटी द्वारा बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी में संचालित सिलाई, कढ़ाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र से जुड़ी युवतियों व महिलाएं वस्त्रों की डिजाईनयुक्त सिलाई व कढ़ाई में रोचक प्रदर्शन किया है।
इसे लेकर 7 अक्टूबर को प्रशिक्षण केंद्र में दर्जनों युवतियां *जगत प्रहरी* को अपने द्वारा तैयार किये गए वस्त्रों को दिखाते हुए बताया कि प्रशिक्षण पाकर वे स्वावलंबी बनने की उनमें प्रबल चाह है। इन सब को प्रशिक्षित करने में प्रशिक्षिका सुशीला देवी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उक्त केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त युवतियों में गुड़िया खातून, पार्वती देवी, मोनिका कुमारी, रेखा कुमारी, हिना कुमारी, चंदा, ज्योति, अंजू, कली, शिवानी, रनिया खातून, रिया कुमारी, शीतल, कांति कुमारी, ममता देवी आदि शामिल थी।
![]()













Leave a Reply