Advertisement

अंगवाली में विद्यालय प्रबंध समिति की दो दिवसीय प्रशिक्षण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बोकारो के पत्रांक 1176 के तहत पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में 7 अक्टूबर को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार विद्यालय प्रबंध समिति के पदेन प्रतिनिधियों व सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए दो दिवसीय क्रमशः 6 व् 7 अक्टूबर को विद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें प्रबंध समिति अध्यक्ष मो. हाकिम सहित दर्जनों महिला, पुरुष सदस्यों को विभागीय निर्देश पर यह प्रशिक्षण एचएम सह संयोजक एलडी मुंडा एवं शिक्षक शैलेश कुमार खन्ना ने जानकारी दी। बताया गया कि किस तरह बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि, पठन पाठन में छात्र, छात्राओं की रुचिमयता बढे। इस मुद्दे पर सभी को मनन करने की जरूरत है।

प्रथम दिवस के प्रशिक्षण के मौके पर कंप्यूटर प्रशिक्षक गोपाल पाल, प्राध्यापक शिवचरण कपरदार, यमुना प्रसाद, तारकेश्वर कपरदार सहित सरिता देवी, संजू देवी, मंजू देवी, लीला देवी, राखी कुमारी, शारदा कुमारी, अनीता देवी, राजेश कपरदार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *