Advertisement

टैक्सी मेंस युनियन के राँची पूर्व अध्यक्ष आदित्य प्रसाद वर्मा उर्फ़ डालो साव का निधन

प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। टैक्सी मेंस यूनियन राँची के पूर्व अध्यक्ष आदित्य प्रसाद वर्मा उर्फ़ डालो साव का बीते 2 अक्टूबर को निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन पर टैक्सी मेंस यूनियन में शोक देखा जा रहा है।

ज्ञात हो कि वर्ष 1980 से 1994 तक डालो साव राँची – रामगढ़ – हजारीबाग लाईन के ट्रेकर तथा टैक्सी यूनियन के निर्विरोध अध्यक्ष तथा कई बार कोषाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी को निभाते हुए सैकड़ो ट्रेकर तथा टैक्सी ड्राइवरों का विवाद रहित सफल नेतृत्व किया। जब 60 एवं 70 के दशक में पूरे ज़िले में गिनी चुनी गाड़ियाँ हुआ करती थी, उस समय अपने कार्यकाल में दिवंगत ने कई बेरोजगारों को ड्राइवरी का प्रशिक्षण देकर रोज़गार तथा यातायात को सुलभ बनाया।

दिवंगत वर्मा ने अपने कार्यकाल में सभी पदाधिकारियों के सहयोग से शानदार पहल करते हुए सभी ड्राइवर द्वारा राँची टैक्सी मेंश यूनियन में प्रति दिन यथासंभव आर्थिक सहयोग जमा करना प्रारंभ किया और उसका उपयोग अकस्मात् दुर्घटना में घायल ड्राइवर के उपचार में या मृत ड्राइवर के परिवार को आर्थिक सहयोग करने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया था। उनके इस पहल से सभी ड्राइवरों के आत्मविश्वास में बढ़ौतरी तथा सभी ने इस पहल की सराहना की थी।

वे वर्ष 2004 से 2015 के बीच अपने पैतृक गॉव लारी स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में पूजा समिति के अध्यक्ष भी रहे। मिली जानकारी के अनुसार दिवंगत वर्मा पिछले कई दिनो से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उनके निधन से टैक्सी मेंस यूनियन रांची सहित स्वर्णकार समाज में दुःख व्याप्त है। वे अपने पीछे पुत्र, पुत्र वधु , पोता -पोती सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *