Advertisement

मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रमा पांडेय के आगमन की तैयारी को लेकर बैठक

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रमा पांडेय के पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा आगमन की तैयारी को लेकर 6 अक्टूबर की देर शाम गुवा रेलवे मार्केट स्थित यूनियन कार्यालय में सेल कर्मियों एवं मजदूरों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ ने की।

इस अवसर पर महामंत्री महाकुड़ ने कहा कि चाईबासा जिला प्रशासन ने एक साज़िश के तहत यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष पांडेय को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया था। इस निर्णय के खिलाफ पांडेय ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्हें स्टे ऑर्डर प्राप्त हुआ है। स्टे ऑर्डर मिलने के बाद वे 7 अक्टूबर की शाम 4 बजे गुवा स्थित यूनियन कार्यालय पहुंचेंगे। उनके आगमन पर बड़ी संख्या में सेल कर्मी एवं मजदूर माल्यार्पण, गाजे-बाजे और आतिशबाज़ी के साथ उनका स्वागत करेंगे।

बैठक में उपस्थित मजदूरों ने कहा कि मजदूरों का मसीहा रमा पांडेय के गुवा आने से स्थानीय सेल में कार्यरत मजदूरों पर हो रहे शोषण पर रोक लगेगी। मौके पर राजेश यादव, चंद्रिका खण्डाईत, किशोर सिंह, रोहित पांडेय, प्रशांत चाम्पिया, केदार ठाकुर, पदमा केसरी, रितेश पाणीग्राही, सिंकदर पान सहित बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *