चुनाव के दौरान बीडीओ को हटाये जाने को माले ने कहा विभागीय कार्रवाई
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर को कलंकित एवं शर्मशार करने वाले ताजपुर के बीडीओ गौरव कुमार को पटना सेंटिंग में डालने का सरकारी पत्र जारी होने की खबर मिलते ही प्रखंड क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। चौक-चौराहे से राजनीतिक गलियारों तक में बीडीओ को हटाने की कार्रवाई चर्चा का विषय बन गया है।
इस बाबत भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 6 अक्टूबर को बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि ताजपुर में पहली दफा तानाशाही, उदंड एवं सामंती मानसिकता के बीडीओ के खिलाफ ताजपुर वासियों को साथ लेकर भाकपा माले धारावाहिक आंदोलन चला रही थी।
उन्होंने कहा कि एक- दो नहीं बल्कि लगभग दर्जनभर निंदापरक कार्य बीडीओ द्वारा किया गया था। माले नेता ने कहा कि एक नाबालिग द्वारा प्रखंड परिसर में फेंका गया थूक बीडीओ ने झारू से साफ कराने के बाद पानी से धुलवाया। पीड़ित से माफी भी मंगवाया और थाने को सुपुर्द कर दिया, जहां जनप्रतिनिधियों ने युवक को छुड़ाया। इस कांड की सर्वत्र भर्त्सना हुई थी और भाकपा माले बीडीओ को हटाने की मांग को लेकर अनवरत संघर्षरत थी। कहा कि समस्तीपुर के तत्कालीन जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह से भाकपा माले ने दोषी बीडीओ पर प्रपत्र “क” गठित करने की मांग की थी।

प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी से झंझट का मामला हो या शव वाहन सीज करने का मामला या फिर प्रखंड कर्मियों का वेतन रोके जाने का मामला। पंचायत समिति की बैठक में एक महिला पंसस को प्रताड़ित करने का मामला हो या फिर लगातार प्रखंड कर्मियों से लेकर आमजन के साथ दुर्व्यवहार का मामला हो। अनेकों आरोप बीडीओ गौरव कुमार के नाम दर्ज़ था।
सिंह के अनुसार बीडीओ को हटाने की मांग को लेकर भाकपा माले द्वारा दर्जनों आंदोलन किया गया था। जिलाधिकारी के आदेश पर अनुमंडलाधिकारी ने भाकपा माले के साथ बीडीओ पर कार्रवाई की मांग को स्वीकारोक्ति देते हुए लिखित समझौता किया था। अंततः चुनाव प्रक्रिया जारी रहने के दौरान थूककांड के आरोपी विवादास्पद बीडीओ को हटाकर राज्य मुख्यालय में योगदान देने की खबर फैलते ही ताजपुर में खुशी की लहर दौड़ गई है।
![]()













Leave a Reply