Advertisement

तांतरी उत्तरी पंचायत भवन में विशेष राजस्व शिविर आयोजित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के तांतरी उत्तरी पंचायत भवन में 6 अक्टूबर को अंचल अधिकारी प्रणव ऋतुराज के नेतृत्व में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में अंचल कर्मीगण, जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक कार्यकर्ता तथा रैयत (भूमि धारक) उपस्थित हुए। इस दौरान भूमि से संबंधित विभिन्न मामलों, त्रुटियों एवं विवादों का स्थल पर ही निपटान किया गया। इस अवसर पर अंचल अधिकारी प्रणव ऋतुराज ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य जनता की राजस्व संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, ताकि आमजनों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े।

उन्होंने रैयतों से अपील की कि वे अपने भूमि दस्तावेजों को अद्यतन रखें और आवश्यक अभिलेखों की जांच समय पर अवश्य करवाएँ। मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। शिविर में क्षेत्र के रहिवासियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *