Advertisement

अंगवाली के बंग समाज ने की मां कोजागरी लक्खी की पूजा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आश्विन पूर्णिमा 6 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित बंग समाज द्वारा धूमधाम से कोजागोरी मां लक्खी की पूजा की।

जानकारी के अनुसार अंगवाली के स्थानीय मंडपवारी चौक स्थित श्रीहरि मंदिर में कोजागोरी मां लक्खी की पूजा विधि विधान से किया गया। पूजा में व्रतधारी बतौर बंग समाज (स्वर्ण वणिका) के पाल, दत्ता, डे, मोदक के अलावा गांव की अन्य समाज की माताएं भी पूजा में शामिल हुईं। सामूहिक आरती उपरांत सभी व्रतधारियों की पूजा क्रमवार कराई गई।

लक्खी पूजा के समस्त विधान आचार्य संतोष चटर्जी ने संपन्न कराया। वहीं भाई संजय, विजय, पुत्र आनंद, भतीजा राजेश सहित शिवकुमार पाल, अंजनी पाल आदि विराजमान थे। आयोजन में महावीर नाथ पाल, तपन चंद्र पाल, फनी नाथ डे, गौरी शंकर डे, महावीर पाल उर्फ लादू, गोपाल पाल, मथुर पाल, सोमनाथ पाल सहित स्थानीय बंग समाज सक्रिय रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *