Advertisement

आवासीय कार्यालय पेटरवार में मंत्री से रहिवासियों ने की मुलाकात

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित आवासीय कार्यालय में 6 अक्टूबर को राज्य के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद से क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और इलाकों से आए रहिवासियों ने मुलाकात की।

जानकारी के अनुसार मंत्री से मुलाकात के दौरान रहिवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि सरकार जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। हर स्तर पर जन समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। मंत्री ने उपस्थित जनों को भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़ी कोई भी समस्या की अनदेखी नहीं की जाएगी। मौके पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और पार्टी कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *