Advertisement

मधुकरपुर में पूर्व विधायक ने किया लक्खी पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर बाजारटांड़ में लक्खी पूजा समिति द्वारा आयोजित श्री श्री सार्वजनि लक्खी पूजा के अंतर्गत 6 अक्टूबर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने किया।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी, श्रद्धालु तथा समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि ऐसी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा समाज को एकजुट करती हैं और क्षेत्र के विकास में सामूहिक भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने समिति के कार्यों की सराहना की और भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने लोकगीत, नृत्य एवं भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कमेटी के अध्यक्ष ईश्वर रजक ने अतिथि का स्वागत किया। मौके पर पंचायत के मुखिया राजेंद्र महतो, कपिल कुमार, मुकेश कुमार, गणेश कुमार, नीलकंठ आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *