कथारा मे भव्य तरीके से काली पूजा मनाने का लिया गया निर्णय
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में मुख्य चौक कथारा के काली पूजा समिति की बैठक बीते दिनों आयोजित किया गया। बैठक में पुरानी कमिटी को भंग कर सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें बैरिस्टर सिंह को लगातार 25वीं बार काली पूजा समिति का सचिव चुना गया। बैठक की अध्यक्षता राजेश शर्मा जबकि संचालन धनेश्वर यादव ने की।
जानकारी देते हुए पूजा समिति सचिव बैरिस्टर सिंह ने 6 अक्टूबर को बताया कि आयोजित काली पूजा समिति की बैठक में पिछले साल से संबंधित आय-व्यय पर चर्चा की गयी। साथ ही इस वर्ष पूजा भव्य व बेहतर हो इसके लिए सभी सदस्य से राय विचार ली गई। जहां सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए अध्यक्ष खीरू यादव, सचिव बैरिस्टर सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र राम, संरक्षक दशरथ महतो को बनाया गया।
सचिव सिंह ने बताया कि लगभग पच्चीस वर्षों से यह पूजा समिति पूरे विधि विधान के साथ काली पूजा करती रही है। इस बार की पूजा को पूरी सावधानी व् हर्षोल्लास के साथ मनाने का संकल्प लेते हुए पंडाल को आकर्षक ढंग से बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष से बढ़िया पूजा इस बार मनाने के साथ साथ कानून के दायरे और सरकारी गाइडलाइन के अनुसार ही पूजा का आयोजन करना है।
मौके पर समाजसेवी राजेन्द्र तिवारी, बोड़िया उत्तरी पंचायत के मुखिया कामेश्वर महतो, पीडीएस डीलर जमुना यादव, केदार यादव, संतोष सिंह, परमानंद चौधरी, विकास सिंह, टिंकू पाल, खिरोधर यादव, जुगनू यादव, दुर्गेश कुमार व् अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply