युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बहु-प्रतिभा के धनी फिल्म निर्माता, निर्देशक, संगीतकार व लेखक राजकुमार आर पांडेय को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी है।उन्होंने शुभकामना देते हुए हर्ष जताया एवं आगे भी यूं ही राजकुमार आर पांडेय एक से बढ़कर एक फिल्में दर्शकों को देते रहें, यहीं मंगलकामना की।
मैनेजिंग डायरेक्टर राजपूत ने बताया कि फिल्म निर्देशक पांडेय उनके पुराने मित्रों में से एक हैं। कहा कि पांडेय एक प्रतिभाशाली शख्सियत हैं, जिन्होंने भोजपुरी फिल्म उद्योग में अपना एक महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कई कलाकारों को बनाया और आज इनके बेटे अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू भी भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार हैं।
हाल ही में प्रदीप पांडेय चिंटू की फिल्म तुम बीन जीना नहीं के ट्रेलर रिलीज़ की घोषणा भी आर्या डिजिटल ओटीटी के लिए किया गया हैं। जिसका ट्रेलर आगामी 18 अक्टूबर को आर्या डिजिटल ओटीटी पर रिलीज होगी। राजपूत ने पांडेय को एक प्रतिभाशाली फिल्म निर्माता, निर्देशक, संगीतकार एवं लेखक के साथ ही एक अच्छा इंसान भी बताया।
उन्होंने बताया कि राजकुमार ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही अपने बेटे चिंटू के लिए भी निर्देशन किया हैं। हालांकि, चिंटू भी अपनी प्रतिभा के दम पर ही सुपरस्टार हैं। लेकिन, जो सहयोग एक पिता बेटे के लिए करता हैं, वह राजकुमार ने बखूबी निभाया हैं। आगे यह साथ बरकरार रहा तो और भी फिल्में साथ में करेंगे।
![]()













Leave a Reply