Advertisement

जमसं ने अमलो पीओ कार्यालय के समक्ष दिया धरना, नारेबाजी कर जताया विरोध

अमलो प्रबंधन ने यूनियन को 15 अक्टूबर को दिया मीटिंग करने का पत्र

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। जनता मजदूर संघ नेताओं ने 9‌ सूत्री मांग को लेकर 6 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम‌ (अमलो) परियोजना कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन सह गेट मीटिंग की। इस दौरान मजदूर हित में आवाज बुलंद की। यूनियन नेताओं द्वारा नारेबाजी कर विरोध जताया गया।

इस अवसर पर यूनियन के सेफ्टी बोर्ड सदस्य रविंद्र कुमार सिंह, जोनल सचिव ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष अनिल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष धीरज पांडेय और क्षेत्रीय सचिव विकास सिंह, एरिया बोर्ड सदस्य ओम शंकर सिंह, राजकुमार मंडल आदि ने अपने संबोधन में प्रबंधन पर जमकर बरसते हुए कहा कि प्रबंधन मजदूरों के साथ सौतेलापन व्यवहार कर रही है। मजदूर हित में प्रबंधन कोई पहल नहीं करती है। कोलियरी में भ्रष्टाचार चरम पर है। कोल कर्मियों को समय पर प्रोन्नति नहीं दी जाती, जिससे कर्मी वर्षों से एक ही जगह कार्यरत हैं।

यूनियन नेताओं ने कहा कि इस प्रकार के भेदभाव अब यहां नहीं चलने दी जायेगी। जरूरत पड़ी तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा। शाखा सचिव चंद्रभान सिंह और शाखा अध्यक्ष आशीष झा ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर सीसीएल प्रबंधन गंभीर नहीं है। मजदूरों एवं विस्थापितों के साथ भेदभाव एवं उपेक्षापूर्ण नीति के कारण कामगारों में भारी आक्रोश व्याप्त है, जो भविष्य में औद्योगिक अशांति का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि परियोजना के विभिन्न विभागों में संवेदनशील व अति संवेदनशील पदों पर वर्षों से एक ही जगह कार्यरत कर्मियों का स्थानांतरण करने, बीमार श्रमिकों का बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने, उत्पादन कार्य में सुरक्षा नियमों का पालन करने, सिविल विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा प्राक्कलन के अनुसार कार्य कराने व सीसीएल का बोर्ड लगाने, खदानों में फर्स्ट एड, शौचालय, कैंटिन व शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था कराने आदि की मांग की।

धरना-प्रदर्शन समाप्ति के बाद जमसं द्वारा पीओ को 9 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा गया। इसके पूर्व एक्साभेशन परिसर से सैकड़ो की संख्या में कामगार जुलूस की शक्ल में परियोजना कार्यालय पहुंचे।एएडीओसीएम प्रबंधन ने 15 अक्टूबर को मीटिंग करने का पत्र दिया। मौके पर उपरोक्त के अलावा नवीन श्रीवास्तव, उज्जवल मुखर्जी, विभा सिंह, चंदन तिवारथा, प्रकाश कुमार, अख्तर अंसारी, गौतम कुमार, विनोद शर्मा, राजेश नायक, जितेंद्र यादव, मुकेश सिंह, दीपक कुमार, लालू केवट, भोला यादव, महादेव दास, गोपाल नायक, समरेश सिंह, प्रदीप सिंह, ललन यादव, शगुन दास, संजय जयसवाल आदि यूनियन समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *