Advertisement

विधायक ने उपायुक्त से भेंट कर योजनाओं के लिए भूमि आवंटन की रखी बात, सौंपा ज्ञापन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्वेता सिंह ने 6 अक्टूबर को गोपनीय शाखा कार्यालय कक्ष में जिला उपायुक्त अजय नाथ झा से मुलाकात की। उन्होंने लंबित योजनाओं के लिए भूमि आवंटन को लेकर उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा।

विधायक सिंह ने बताया कि बोकारो विधानसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं केवल भूमि की अनुपलब्धता के कारण लंबित हैं। उन्होंने उपायुक्त से कहा कि योजनाओं के लिए शीघ्र भूमि चिन्हित कर आवंटन की कार्रवाई शुरू करें, ताकि योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके।

उपायुक्त को सौंपे गये ज्ञापन में विधायक ने सात प्रमुख योजनाओं के लिए भूमि आवंटन का अनुरोध किया हैं। जिसमें कला भवन के लिए एक एकड़, इंडोर स्टेडियम के लिए एक एकड़, कुश्ती अखाड़ा के लिए 35×35 वर्गमीटर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए 5 एकड़, छात्रावास के लिए एक एकड़ तथा साइंस सिटी एवं पर्यटन विकास हेतु रिसोर्ट शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *